कालांवाली (सुरेश जोरासिया)। भाजपा से प्रत्याशी राजेन्द्र देसूजोधा ने पुराना सहारा कल्ब कालांवाली मंड़ी मे चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया। राजेन्द्र सिंह देसू जोधा ने विभिन्न गांवों मे रोड़ शौ कर शक्ति प्रर्दशन किया। जिसमे सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व आमजन ने राजेन्द्र देसू जोधा के काफिले मे शामिल होकर उनका साथ दिया। दूर दूर तक सड़क पर जाम कि स्थिति बनी रही है। कार्यालय मे पहुंचने पर मालाऐं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।
इस मौके पर इंद्र देवता भी काफी प्रसन्न दिखाई दिऐ और जोरदार वर्षा होने लगी। लेकिन राजेन्द्र देसू जोधा का काफिला बढ़ता ही गया। वर्षा में भी देसुजोधा ने साथीयों को हाथ जोड़ कर अभिदंन करते हुऐ नजर आऐ। वर्षा के कारण थोड़ी बहुत व्यवस्था तो प्रभावित हुई। परंतु लोगों में उत्साह और खुशी बहुत देखा गया। आमजन मे चर्चा है कि भाई ने बहुत संघर्ष किया है। उन्होने ने कहा कि स. बलकौर सिंह मेरा बड़ा भाई है और मै परिवार के साथ मिलकर आया हूँ।
पार्टी हाईकमान उनसे बात करके चुनाव में साथ चलने का काम करेगे। मेरे परिवार ने डोर टू डोर किया पार्टी ने सर्वे करवा आकड़ों के मुताबिक राजेन्द्र सिंह देसू जोधा कालांवाली विधान सभा से विजयी हो सकते है, पार्टी ने इसी के आधार पर कालांवाली से राजेन्द्र सिंह देेसू जोधा को चुनाव लड़ने के लिए अपना आर्शिवाद दिया। राजेन्द्र देसु जोधा ने कहा कि मै विधायक नही था फिर भी मैने कालांवाली मे विकार्य करवाया है आप सभी मेरा साथ दो और इस विकाय कार्य को और तेज गति से करने का काम करूंगा।
उन्होंने ने कहा मै कबड्डी खिलाड़ी रहा हूँ खेल में आगे, बोलने मे आगे,विकास कार्य करने मे आगे हूं ।किसी भी पार्टी का उम्मीदवार मेरे साथ किसी भी चीज में मुकाबला करके देख लें जीतूंगा। हल्का मेरा परिवार है लोगों का प्यार और आर्शिवाद मेरे साथ है मै हाई कमान का तहदिल से आभार व्यक्त करता हूँ। जिन्होंने विश्वास कर मुझे मौका दिया। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि कुछ लोग भ्रम फैला रहे है कि राजेन्द्र सिंह देसु जोधा नशा बेचता है।
मै खुद अध्यापक था, मेरी पत्नी प्रधानाचार्य, बेटा डाक्टर और भाई लैक्चरार है। प्रभु कि कृपा से इतना होते हुऐ कोई नशा बेचेगाा। नेताओ ने कुछक लोगो को पैसे देकर फेसबुक व सोशल मिडिया चलाने के लिए रखा हुआ है कि आप भ्रम फैलाओ। इस मौके पर अमित जिंदल, जोती सरां, गुरचरण सिंह, वीर सिंह, रेणु शर्मा, तेजपाल शर्मा संतोख सिंह, निहाल सिंह, महेश आजाद के इलावा अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।