प्रफुल्ल पांडेय खबर मार्निंग
नोएडा। भाजपा कृष्णा नगर नोएडा के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष निर्मल सिंह का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने व्यक्तिगत रूप से, व्हाट्सएप संदेशों, फेसबुक और अन्य माध्यमों से उन्हें शुभकामनाएं दीं।
जन्मदिन के उपलक्ष्य में मंडल के विभिन्न स्थानों पर केक काटे गए और उत्सव मनाया गया। 25 फुटा रोड, बुध विहार में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सौरभ चौहान और महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष आरती सिंह के नेतृत्व में जन्मदिन मनाया गया।
वहीं चोटपुर आश्रम में मंडल मंत्री मृत्युंजय सिंह, आरती सिंह, ज्योति श्रीवास्तव, प्रभात सिंह रघुवंशी, महेश कुमार सिंह, मुकेश भदौरिया ने केक काटकर धूमधाम से जन्मदिन मनाया।
इस आयोजन ने कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह और एकजुटता का माहौल पैदा किया, जो भाजपा की टीम भावना को मजबूत करता है।