नोएडा विधायक पंकज सिंह के जन्मदिवस पर हवन, पूजा और मिठाई वितरण

 प्रफुल्ल पांडेय खबर मार्निंग

नोएडा। उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और नोएडा विधायक माननीय पंकज सिंह के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर कृष्णा नगर मंडल में हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर चोटपुर आश्रम दुर्गा पूजा मंदिर में विशेष पूजा और हवन का आयोजन किया गया। इसके बाद मिठाई का वितरण कर सभी ने विधायक जी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।  

कार्यक्रम की शुरुआत पूजा और हवन से 

कृष्णा नगर मंडल मे मंडल अध्यक्ष निर्मल सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत दुर्गा मंदिर में पूजा और हवन से हुई। मंडल के कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने इसमें भाग लिया। पूजा संपन्न होने के बाद सभी ने मिलकर मिठाई वितरण किया और विधायक के प्रति अपनी शुभकामनाएं प्रकट कीं।

कार्यक्रम में प्रमुख लोगों की उपस्थिति


इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष निर्मल सिंह, मंडल महामंत्री मदन राय, मंडल मंत्री सुमेर सिंह , मंडल मंत्री रवि यादव , युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सौरभ चौहान , पूर्वांचल मोर्चा मंडल अध्यक्ष अशोक झा , महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष आरती सिंह , मंडल महामंत्री ज्योति श्रीवास्तव , सेक्टर संयोजक विजेंद्र राय  और सेक्टर संयोजक रविन्द्र यादव  समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विधायक के प्रति जताई आस्था और समर्थन 

कार्यक्रम में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने विधायक पंकज  सिंह के प्रति अपनी आस्था और समर्थन व्यक्त किया। उन्होंने विधायक जी के नेतृत्व में नोएडा में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की और उनके निरंतर मार्गदर्शन की कामना की।  

कार्यक्रम के अंत में सभी ने सामूहिक रूप से प्रार्थना की और विधायक  को शुभकामनाएं भेजीं। कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास और समर्पण के भाव से किया गया, जो क्षेत्रीय जनता और कार्यकर्ताओं के बीच विधायक  के प्रति प्रेम और सम्मान को दर्शाता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post