उत्तर प्रदेश में फिर चली आईएएस अधिकारियों के तबादले की आंधी

आबिद हुसैन खबर मार्निंग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है। हाल ही में बड़े स्तर पर आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे। इसी क्रम में मंगलवार को एक बार फिर 31 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।  


प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन तबादलों के माध्यम से सरकार ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया है।  

सूत्रों का कहना है कि यह कदम प्रदेश के विकास और सुचारू प्रशासनिक संचालन को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। सरकार का मानना है कि सही स्थान पर सही अधिकारी तैनात करने से प्रशासन की दक्षता में सुधार होगा।  

IAS अधिकारियों की ट्रांसफर सूची

सेल्वा कुमारी जे सचिव नियोजन एवं महानिदेशक अर्थ एवं संख्या बनी।

नरेंद्र प्रसाद पाण्डेय सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद प्रयागराज बने।

सुहास एलवाई महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल उत्तर प्रदेश के प्रभार से अवमुक्त हुए।

ऋतु महेश्वरी सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग बनी।

ऋषिकेश भास्कर यशोध मंडलायुक्त मेरठ बने।

शैलेंद्र कुमार सिंह मंडलायुक्त आगरा बने।

चंद्र प्रकाश सिंह जिलाधिकारी मथुरा बने।

श्रुति जिलाधिकारी बुलन्दशहर बनी।

चैत्रा वी महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल बनी

संगीता सिंह मंडलायुक्त अलीगढ़ बनी।

अर्चना वर्मा मुख्य कार्यपालक अधिकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना बनी।

सूर्य पाल गंगवार सचिव मुख्यमंत्री बने।

विशाख जी DM लखनऊ बने।

संजीव रंजन जिलाधिकारी अलीगढ़ बने।

शिव सहाय अवस्थी जिलाधिकारी प्रतापगढ़ बने।

अंकित कुमार अग्रवाल निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण उत्तर प्रदेश बने ।

जसजीत कौर जिलाधिकारी बिजनौर बनी।

राकेश कुमार सिंह सचिव मुख्यमंत्री बने।

जितेंद्र प्रताप सिंह जिलाधिकारी कानपुर नगर बने।

अस्मिता लाल जिलाधिकारी बागपत बनी।

नागेन्द्र प्रताप अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण बने।

जे रिभा DM बाँदा बनीं।

इन्द्र विक्रम सिंह सचिव कृषि विभाग बने

दीपक मीणा DM ग़ाज़ियाबाद बने।

विजय कुमार सिंह डीएम मेरठ बने।

आशुतोष कुमार द्विवेदी DM फ़र्रुख़ाबाद बने।

सत्येंद्र कुमार विशेष सचिव मुख्यमंत्री बने।

शशांक त्रिपाठी DM बाराबंकी बने।

कृतिका ज्योत्सना विशेष सचिव राजस्व विभाग बनीं।

कुमार हर्ष DM सुल्तानपुर बने।

ईशान प्रताप सिंह वर्तमान पद के साथ विशेष सचिव नागरिक उड्डयन विभाग उत्तर प्रदेश शासन तथा निदेशक नागरिक उड्डयन के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया


Post a Comment

Previous Post Next Post