श्रीराम हनुमान सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुक्तनन्द प्रधान का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

प्रफुल्ल पांडेय खबर मार्निंग

नोएडा। श्रीराम हनुमान सेवा समिति की मासिक बैठक हुई और इस मासिक बैठक में श्रीराम हनुमान सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री किसान मोर्चा भाजपा नोएडा महानगर मुक्तनन्द प्रधान का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।

 इस मासिक बैठक में जिला महामंत्री भाजपा नोएडा महानगर चन्दगीराम यादव, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल के मंडल अध्यक्ष रामकिशन यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता रविकांत मिश्रा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भाजपा रामनिवास यादव, समिति राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक यादव, समिति संथापक अनिल मास्टर, समिति सलाहकार मुकेश शर्मा, धर्मेंद्र नन्दा, एन सी आर अध्यक्ष अजय यादव, पश्चिम अध्यक्ष दीपक शर्मा, शक्ति सिंह, निशा सिंह, भूले राम यादव, हरवीर यादव, राकेश शर्मा, आदेश नम्बरदार, नरेन्द्र यादव, मीडिया प्रभारी आदि भक्तजन, कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

युवा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष भाजपा संजय चौधरी ने जन्मदिन की बधाई दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना कीl वरिष्ठ पत्रकार प्रफुल्ल पांडेय ने फोन से बधाई दी और कहां के आप सौम्या सरल कर्मठ ईमानदार और हमेशा धार्मिक कार्य एवं लोगों की सहायता करने में आगे रहने वाले चेहरे पर मुस्कान लिये आपका व्यक्तित्व बहुत ही गहरा है, प्रभु आपको स्वास्थ सुख और दीर्घायु देl

 बता दें कि श्रीराम हनुमान सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री किसान मोर्चा भाजपा नोएडा महानगर मुक्तनन्द प्रधान को उनके जन्मदिन पर सुबह से ही लोग व्हाट्सएप करके, फोन करके एवं सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म से और मिलकर के बधाइयां दे रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post