मंडल अध्यक्ष मनीष तिवारी के नेतृत्व में संविधान गौरव अभियान का आयोजन

प्रफुल्ल पांडेय खबर मार्निंग

ग्रेटर नोएडा। कृष्णा नगर मंडल, नोएडा महानगर के शक्ति केंद्र बहलोलपुर स्थित श्रीराम स्कूल में संविधान गौरव अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष मनीष तिवारी ने किया।  

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जिला मंत्री एस.पी. चमोली उपस्थित रहे, जबकि मुख्य अतिथि पूर्व जिला महामंत्री भीमराज जाटव थे।  

इस अवसर पर जिला मंत्री प्रमोद बहल, जिला महामंत्री मुक्ता नंद प्रधान, पूर्व मंडल अध्यक्ष बबलू यादव, परमवीर यादव, रामेश्वर प्रधान, कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र शर्मा , सह संयोजक पिंटू यादव , प्रबल प्रताप , राकेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, अकालू यादव, मनोज उपाध्याय , पंकज तिवारी , उमेश यादव, सतपाल बिष्ट, मुकतेश्वर , दिलीप सिंह, हेमराज यादव, अमित लाला, शिशिर मिश्रा और पार्टी के कई अन्य सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संविधान की महत्ता को समझना और समाज में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

 मंडल अध्यक्ष मनीष तिवारी ने अपने वक्तव्य में संविधान के मूलभूत सिद्धांतों और इसकी सार्वभौमिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला।  

उन्होंने कहा, "हमें सबसे पहले संविधान को पढ़ना और समझना चाहिए, उसके बाद ही किसी पर सवाल उठाना चाहिए।" इसके साथ ही उन्होंने संविधान के निर्माण में लगे समय और प्रयासों का उल्लेख करते हुए इसकी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता पर भी चर्चा की। 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने इसे सफल बनाया।

Post a Comment

Previous Post Next Post