Hapur news: किसान सेना (अ) ने खोला बसेड़ा पुलिस के खिलाफ मोर्चा

आबिद हुसैन खबर मार्निंग

हापुड़। बसेड़ा चौकी पर बच्चों का मर्डर होने को लेकर फिलहाल किसान सेना के धरना-प्रदर्शन चल रहा है। जानकारी के अनुसार पुलिस पीड़ित परिवार को हड़का रही है और फैसला करने के लिए दवाब बना रही है।  

किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवनीत पँवार के आहवान पर सभी जिले के पदाधिकारी कार्यकर्ता बसेड़ा चौकी पर पहुंचे। साथ ही कहा कि बच्चों के हक के लिए लड़ाई आर-पार की होनी चाहिए और हमें उच्च अधिकारियों को पंचायत के बीच में बुलाकर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करानी है ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके। जानकारी में आया है कि पुलिस पीड़ित परिवार को हड़का रही है और फैसला करने के लिए दवाब बना रही है।

 इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अभी तो यहाँ संगठन के चुनिन्दा लोग ही मौजूद हैं अगर न्याय नहीं मिला तो संगठन के सभी लोग यहाँ आकर मोर्चा खोल देंगे।

इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अवनीत पँवार, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इसरार त्यागी, राष्ट्रीय संगठन प्रभारी मोहम्मद शमी, अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष जितेंद्र यादव, आबिद हुसैन जिलाध्यक्ष हापुड़, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि अखिल कसाना, जिला अध्यक्ष मोहम्मद मुरसलीन, ग्राम संरक्षक अखिल, तैयब हसन, रणवीर सिंह, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुर चौधरी, 

युवा जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र गुर्जर सहारनपुर, मनोज चौधरी जिला महासचिव ,प्रवीण चौधरी जिला सचिव, अंकुर ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अकिल ब्लॉक अध्यक्ष देवबंद सरिता चौधरी, जलेदा जिया उल हक ब्लॉक उपाध्यक्ष पुरकाजी समेत सेंकडो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post