बुलंदशहर। जिला प्रोबेशन अधिकारी जय प्रकाश यादव द्वारा बताया गया कि सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश सरकार डॉ हिमानी अग्रवाल दिनांक 19 मार्च 2025 को जनपद मे भ्रमण पर रहेंगी। सदस्य पी0डब्लू0डी0 गेस्ट हाउस (निरीक्षण भवन) बुलंदशहर पर पूर्वांहन 11 बजे महिला कल्याण से जुड़े अधिकारियो के साथ समीक्षा बैठक के साथ महिलाओ की जनसुनवाई भी करेंगी।
इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी जय प्रकाश यादव ने जनपद की पीड़ित महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि 19 मार्च 2025 को जनपद की महिलाएं, महिला सम्बन्धित शिकायत या अन्य कार्य हेतु पी0डब्लू0डी0 गेस्ट हाउस (निरीक्षण भवन) बुलंदशहर समय 11 बजे आकर अपनी समस्याओं से सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश सरकार समस्याओं से अवगत कराकर निस्तारण हेतु आवेदन दे सकती हैं। तत्पश्चात सदस्य जनपद में महिला बन्दी गृहों, बालिका व महिला गृहों व आंगनबाड़ी केन्द्रों का भी निरिक्षण करेंगी।
Tags
Hapur news