नोएडा लोकमंच ने नारी शक्ति को 'महिला श्री सम्मान 2025 ' दे सम्मानित किया

प्रफुल्ल पांडेय खबर मार्निंग

नोएडा। लोकमंच द्वारा गौतमबुद्ध नगर की महिलाओं द्वारा शिक्षा, समाज सेवा, स्वास्थ्य, खेलकूद, उद्यमिता, मीडिया, कला, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामाजिक मीडिया, उच्च शिक्षा अथवा पुलिस या फौज कार्यरत महिलाओं को  "महिला श्री सम्मान 2025" दें रामाज्ञा स्कूल सेक्टर 50 ऑडिटोरियम में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ब्रिक्स पुरस्कार विजेता डॉ उमा शर्मा अध्यक्ष कैलाश अस्पताल ग्रुप, श्रद्धा लोकेश, मनीष वर्मा जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर, वंदना त्रिपाठी अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा प्राधिकरण, राम बदन सिंह डी आई जी पुलिस नोएडा, योगेंद्र नारायण, रिटायर्ड IAS , प्रभात कुमार रिटायर्ड आईएएस, पूर्व गर्वनर झारखंड, जेपी शर्मा रिटायर्ड आईएएस,  संजय गुप्ता सीएमडी रामाज्ञा स्कूल उपस्थित रहे। इन गणमान्य अतिथियों द्वारा चयनित महिलाओं को सम्मानित किया गया।

शिक्षा के क्षेत्र में पुष्पा सिंह, रेनू सिंह, डा अंकिता राज, रुचिका गुप्ता, शिखा धामा, रूसी गुप्ता, सांस्कृतिक क्षेत्र में प्रसिद्ध ओडिशा नृत्यांगना तथा निर्देशिका वैशाली कला केंद्र, सोशल मीडिया से सुनीता खटाना, संत प्रियंका सिंह, कला क्षेत्र में नेहा वडेरा, सोशल वर्कर, शालू गोयल, स्पोर्ट्स मे पार्श्वी चोपड़ा, दिव्य काकरान, स्वास्थ्य चिंतक डॉ ऋतु गुप्ता, उद्यमी आरती खन्ना, लेखिका एवं सामाजिक विचारक शशि पांडेय को "महिला श्री सम्मान 2025" प्रदान किया गया। कार्यक्रम में त्याग राजन विद्यालय की छात्राओं ने बहुत सुंदर भरतनाट्यम नृत्य प्रस्तुत किया गया l लोकमंच द्वारा संचालित संस्कार केंद्र स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा बहुत सुंदर नृत्य नाटिका तथा झांसी की रानी लक्ष्मीबाई पर सुभद्रा कुमारी चौहान की लिखी कविता एक छोटी सी निर्भी द्वारा अन्य छात्रों के साथ प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में मंच संचालन आर. एन. श्रीवास्तव, राजेश्वरी त्यागराजन तथा  रैना शाहमीरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नोएडा लोक मंच के महासचिव महेश सक्सेना, सुभाष सिंघल, मुकुल बाजपेई, विभा बंसल, राजेश्वरी त्यागराजन, इंदिरा चौधरी, रैना शाहमेरी, लीका सक्सेना, आर एन श्रीवास्तव, जयश्री श्रीवास्तव गिरिजा सिंह मनीषा आदि अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post