बुलन्दशहर। भारतीय किसान यूनियन चढूनी की एक बैठक एनसीआर अध्यक्ष चौधरी कुलदीप गुड्डू के आवास पर संपन्न हुई। जिसमें 23 मार्च 2025 को शहीदी दिवस भारतीय किसान यूनियन चढूनी संगठन गांव गंगेथला खुर्जा जनपद बुलंदशहर में मनाया जायेगा। जिसमें पूर्व सैनिकों व किसानों को सम्मानित किया जाएगा व युवाओं को देश के बलिदान के बारे में बताया जाएगा। जिन वीर महापुरुषों ने इस देश को आजाद करने के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए उनको देशभक्ति के गीतों के साथ सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। देशभक्ति का जज्बा हमारे दिल में है कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूंनी, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय महासचिव मनोज नागर होंगे। कार्यक्रम में प्रदेश स्टार प्रचारक ऋषिपाल सिंह खदाना व उनकी समस्त टीम देशभक्ति के गुणगान का कार्यक्रम करेगी। महान कलाकार कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
Tags
Hapur news