बिंदर सिंह खालसा की चुनाव जीतने पर शुकराना समागम आयोजित

 कालांवाली (सुरेश जोरासिया)।  हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव में कालांवाली क्षेत्र से भाई बिंदर सिंह खालसा के विजयी होने पर गांव कालांवाली स्थित गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में शुकराना समागम आयोजित किया गया।  श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद कीर्तन दीवान का आयोजन किया गया।  

इस अवसर पर बाबा गुरमीत सिंह तिलोकेवाला, बाबा गुरपाल सिंह चोरमार, बाबा दर्शन सिंह दादू, बाबा प्रेम सिंह देसू, बाबा अमरजीत सिंह गुरु की ढाब, भाई सुखविंदर सिंह खालसा, किसान नेता अमरजीत सिंह मोरी, किसान नेता गुरप्रीत सिंह, हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य रागी अमृतपाल सिंह, हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य प्रकाश सिंह साहुवाला, कर्मजीत सिंह हरियाणा सिख गुरद्वारा प्रबन्धक कमेटी, गुरजोत सिंह धमोली हरियाणा सिख गुरद्वारा प्रबन्धक कमेटी, हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य भाई कुलदीप सिंह जोगेवाला, हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य गुरभेज सिंह सिरसा, हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य इकबाल सिंह रतिया, हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य काका सिंह लाधुवास, सुखजिंदर सिंह लाडवा, हरमनप्रीत सिंह आदि उपस्थित थे।  भाई बिंदर सिंह खालसा ने इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों और संगत का धन्यवाद किया।  उन्होंने क्षेत्र के गांवों के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए गांवों को सम्मान व बधाई दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post