पार्श्वनाथ इण्डस्ट्री फैक्ट्री में नकली घी बनाने की सूचना पर छापेमार कर की कारवाई

Khabar Morning संवाददाता, बुलन्दशहर। जिलाधिकारी महोदया के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-11, के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा ग्राम सराय छबीला स्थित पार्श्वनाथ इण्डस्ट्री फैक्ट्री में नकली घी बनाने की सूचना पर छापेमार कार्यवाही की गयी। यहाँ छापेमारी के दौरान फैक्ट्री मालिक साक्षी गोयल पुत्री राजकुमार गोयल, निवासी-दिल्ली ने स्वयं को दिल्ली में मौजूद बताया तथा मौके पर आने में असमर्थता व्यक्त की।

 मौके पर सुन्दर सिंह, निवासी-सराय सराय छबीला, बुलन्दशहर केयर टेकर मौजूद था। पुलिस बल को बुलाकर फैक्ट्री को खुलवाया गया तो यहाँ लाखों की संख्या में देसी घी (पार्श्वनाथ ब्रांड) के खाली रेपर जिन पर फरीदाबाद हरियाणा का मैन्युफैक्चरिंग पता लिखा था। इन्ही रेपर का प्रयोग कर 15 किग्रा0 टिन व एक किग्रा0 टेट्रापैक में देसी घी की पैकिंग की जा रही थी। फैक्ट्री में तीन स्टील के साइलों टैंको में लगभग 10000 किग्रा० अपमिश्रित घी भरा हुआ था। जिसका बाजार मूल्य लगभग (50 से 60 लाख) है। मौके से 40 बोतलें (500 एम०एल०) एवं 03 प्लास्टिक कैन (4 ली0) कुल 32 ली० देसी घी आर्टिफिशियल फ्लेवर भी बरामद हुआ, जिससे फैक्ट्री में देसी घी तैयार किया जा रहा था। यहाँ से (03 देसी घी, 02 एसेंस) कुल-05 नमूने संग्रहित किये गये। जी०एस०टी० विभाग के सहयोग से यह जॉच की जा रही है कि इस फर्म द्वारा कहाँ-कहाँ घी सप्लाई बिक्री की जा रही थी। 

एक टीम द्वारा गिरधारी नगर बुलन्दशहर स्थित राजा डेयरी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दूध में मिलावट का संदेह होने कारण दूध का 01 नमूना संग्रहित किया गया, देवदत्त शर्मा पुत्र चन्द्रभान शर्मा, निवासी ग्राम हसनपुर के कलेक्शन सेन्टर से दूध का 01 नमूना संग्रहित किया गया। दूसरी टीम द्वारा तहसील-शिकारपुर में पवन शर्मा की दुकान से गुलाब जामून, रनबीर सिंह की दुकान से बेसन का लडडू एवं पहासू में रहीश की दुकान से बर्फी का नमूना संग्रहित किया गया। उक्त सभी प्रतिष्ठानों से (कुल-10) नमूनें संग्रहित कर जॉच हेतु खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किये जा रहे है। प्रयोगशाला से जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जायेगा। होली अभियान के तहत सभी टीमों को अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर जाँच करने एवं कमियाँ पाये जाने पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित कर दिया गया है।

उक्त कार्यवाही के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, अनिल कुमार सिंह तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी, पंकज वर्मा, कमलेश कुमार, अमित कुमार गौतम, सनजीत कुमार, महेश कुमार, मुनेन्द्र सिंह राना, राम मिलन राना, अनिल कुमार कौशल, सुनील कुमार सिंह, व बिहारी लाल शुक्ला, सेनेट्री सुपरवाईजर सम्मिलित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post