सर्व भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया

प्रफुल्ल पांडेय खबर मार्निंग

 गौतम बुद्ध नगर । सर्व भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया । सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर गुलाल लगाकर होली महापर्व की बधाई दी। सामाजिक समरसता के महान पर्व को सभी ने पुष्प वर्षा कर भव्यता के साथ मनाया ।

 सर्व भारतीय ब्राह्मण महासभा जिला अध्यक्ष राजकुमार दूबे, उपाध्यक्ष नवीन तिवारी वा नीरज झा, महासचिव धनंजय पाठक, सांसद प्रतिनिधि ग्रेटर नोएडा वेस्ट संदीप शर्मा, पूर्व भाजपा जिलाअध्यक्ष युवा मोर्चा अन्नु पंडित, कृष्णा नगर (नोएडा महानगर ) मंडल अध्यक्ष मनीष तिवारी, मंडल अध्यक्ष मुकेश चौहान, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष संगीत तिवारी,  ब्राह्मण समाज सेवा सीमित महासचिव नोएडा हरीश मिश्रा, बालमुकुंद त्रिपाठी, पंकज चौधरी, पप्पू पाण्डेय, अशु चक्रवर्ती, ममता तिवारी, लाईक मिश्रा, आशीष दूबे, ब्राह्मण समाज सेवा सीमित से महासचिव नोएडा हरीश मिश्रा, बालमुकुंद त्रिपाठी, अनूप तिवारी आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post