कृष्णा मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा आरती सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

संगठन के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर दी बधाई, स्नेह और आशीर्वाद से भावुक हुईं आरती सिंह

प्रफुल्ल पांडेय खबर मार्निंग

नोएडा। कृष्णा नगर मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती सिंह का जन्मदिन बुधवार को बड़े ही धूमधाम और उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। यह कार्यक्रम संगठनात्मक एकता और आपसी सौहार्द का प्रतीक बन गया, जहां पार्टी के विभिन्न मोर्चों से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर जन्मदिन को यादगार बना दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह आयोजन निवर्तमान मंडल अध्यक्ष एवं वर्तमान जिला प्रतिनिधि निर्मल सिंह के नेतृत्व में चोटपुर निवासी मृत्युंजय सिंह के आवास पर किया गया। वहां केक काटकर जन्मदिन की खुशियाँ साझा की गईं। निर्मल सिंह ने आरती सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी और कहा, आरती सिंह एक सुशील, कर्मठ और जुझारू महिला हैं, जो संगठन के कार्यों में हमेशा सक्रिय भूमिका निभाती हैं।

इस अवसर पर मंडल प्रभारी पूनम सिंह, मदन राय, रामगोपाल शर्मा, जेपी ठाकुर, राजेश शर्मा, महेश मिश्रा, प्रभा ठाकुर, भूतनाथ सिंह, महेश सिंह, पूर्वांचल मोर्चा मंडल अध्यक्ष अशोक झा, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष निखिल शर्मा, आदित्य सिंह, बिजेंद्र राय, विशाल राजपूत, सुमन सिंह, संतोष ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी उपस्थित होकर आरती सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के अंत में आरती सिंह ने सभी सहयोगियों का आभार प्रकट करते हुए कहा, मैं सभी का दिल से धन्यवाद देती हूं जिन्होंने मुझे इतना स्नेह और आशीर्वाद दिया। यह प्रेम और समर्थन ही मेरी ऊर्जा का स्रोत है। मैं आशा करती हूं कि भविष्य में भी आप सबका स्नेह और आशीर्वाद बना रहेगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post