आबिद हुसैन
हापुड़। लखनऊ में कांग्रेस की संगठन सृजन अधिवेशन की बैठक हुई। अधिवेशन में जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी, शहर अध्यक्ष इरफान कुरैशी, पूर्व विधायक गजराज सिंह भी पहुंचे और कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने गजराज सिंह (पूर्व विधायक) को पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी उत्तर प्रदेश का सदस्य मनोनीत किया हैं। गजराज सिंह ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सभी शीर्ष नेताओं और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का आभार व्यक्त किया हैं और कहा हैं कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई हैं वे उस जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा के साथ निभाएंगे और संगठन को मजबूत करेंगे। जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा हैं कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश के समस्त जिलों से जिला अध्यक्षों, शहर अध्यक्षों को अधिवेशन में हिस्सा लेने के लिए लखनऊ पहुंचने के लिए निर्देश दिए गए थे। उन्होंने बताया कि अधिवेशन में अहमदाबाद प्रस्ताव और संगठन सृजन जैसे महत्वपूर्व विषयों पर जिला स्तर पर प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आगामी रणनीति पर चर्चा इस अधिवेशन में की गई हैं। अधिवेशन में राष्ट्रीय महासचिव/प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पांडे, पी एल पुनिया सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता गण मौजूद रहे।
Tags
Hapur news