ब्राह्मण समाज महासंघ की हुई बैठक, धूमधाम से होगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

प्रफुल्ल पांडेय खबर मार्निंग

नोएडा । ब्राह्मण समाज महासंघ की बैठक शिव शक्ति अपार्टमेंट कम्यूनिटी सेंटर सेक्टर 71 मे संपन्न हुई। बैठक ब्राह्मण समाज महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश मिश्रा की अध्यक्षता में हुई और बैठक में सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया कि भगवान परशुराम का जन्मोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जायेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव कार्यक्रम 27 अप्रैल दिन रविवार को दोपहर 3 बजे से NEA सभागार सेक्टर-6 नोएडा में प्रस्तावित हुआ है।

 इस बैठक में ब्राह्मण समाज महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश मिश्रा, लोकेश त्रिपाठी, के. के. मिश्रा, अरुण मिश्रा, संजय मिश्रा, राजेश शुक्ला, गगन झा, अशोक झा, प्रभाकर झा, सुनील मिश्रा, देवाशीष पाठक, अक्षय द्विवेदी, धूप नारायण उपाध्याय, अशोक त्रिपाठी, विजय ओझा आदि गणमान्य संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post