सिरसा/कालांवाली 28 अप्रैल (सुरेश जोरासिया)। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गत दिवस सिरसा दौरे के दौरान स्थानीय पत्रकार डॉ. बलजीत सिंह एडवोकेट द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल कौशिक, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व मंत्री गोपाल कांडा, जिलाध्यक्ष भाजपा यतींद्र सिंह एडवोकेट, वरिष्ठï नेता गोबिंद कांडा, सिरसा नगर परिषद के चेयरमैन शांति स्वरुप आदि गणमान्य मौजूद रहे।
वरिष्ठ पत्रकार व लेखक डॉ. बलजीत सिंह एडवोकेट ने बताया कि ‘एसवाईएल - हकीकत या सियासत’ नामक पुस्तक में एसवाईएल से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी दी गई है। इस पुस्तक में हरियाणा में नहरी पानी की आवश्यकता, बिरानी क्षेत्र का विवरण और दक्षिण हरियाणा में पानी की कमी आदि के बारे में बताया गया है। साथ ही गहराते जल संकट व पानी के अत्यधिक दोहन दोनों ही विषयों पर तथ्यों के साथ बताया गया हैं। इसके अलावा डा. बलजीत सिंह एडवोकेट द्वारा किताब में पानी की आपूर्ति, सिंचाई और नहरें, निकास और बांध तथा पानी के भंडारण की भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई है।